April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए उत्तर प्रदेश के के 47 साल के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत का अंदेशा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के 47 साल के श्रद्धालु आशु सक्सेना की हृदय गति रुकने से मौत का अंदेशा
पूर्णागिरी देवी दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे थे श्रद्वालु
संवाददाता टनकपुर।
मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। एकाएक हालत बिगड़ने पर बदायूं जिले के श्रद्धालु को भैरव मंदिर स्थित चिकित्सा कैंप ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उपजिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पालनगर निवासी आशु सक्सेना (47) पुत्र अशोक कुमार परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि धाम आए थे। मंदिर के दर्शन के बाद आज 12 अप्रैल की पूर्वान्ह वह वापस लौट रहे थे। भैरव मंदिर के समीप पहुंचते ही उन्होंने छाती में तेज दर्द की शिकायत की।
जिसके बाद उन्हें भैरव मंदिर के पास के मेडिकल कैंप ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए वहां से आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां डॉ. मोहम्मद उमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि इस बार 27 फरवरी से शुरू हुए सरकारी मेले में अब तक 4 श्रद्धालुओं की मेला क्षेत्र में मौत हो चुकी है

शेयर करे