टनकपुर फायर स्टेशन की त्वरित कार्रवाई: CJM आवास पर गिरा पेड़ हटाया
टनकपुर। CJM आवास पर पेड़ गिरने से आवागमन व सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने फुर्ती दिखाते हुए इसे साफ कर दिया।
आठ अप्रैल 2026 को फायर सर्विस टनकपुर को सूचना मिली कि CJM आवास परिसर में एक पेड़ गिर गया है। सूचना पाते ही राहत व बचाव दल आधुनिक वुड कटर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। टीम ने पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित हटा दिया और परिसर साफ किया।
फायर प्रभारी ने कहा, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर स्टेशन को सूचित करें।

More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग