April 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट के दो होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ जोशी बने टैक्स असिस्टेंट विमल अधिकारी बने ऑडिटर

नवीन जोशी संवाददाता बराकोट।
बाराकोट के दो होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ जोशी बने टैक्स असिस्टेंट विमल अधिकारी बने ऑडिटर

बाराकोट के दो नवयुवकों ने स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (संयुक्त स्नातक स्तर) S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम सभा पम्दा निवासी सौरभ जोशी पुत्र नवल किशोर जोशी का चयन टैक्स असिस्टेंट पद पर हुआ है इंस्टाग्राम सभा बाराकोट निवासी विमल सिंह अधिकारी पुत्र देवेंद्र सिंह अधिकारी का चयन रक्षा मंत्रालय के अधीन वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन (C.G.D.A.) में ऑडिटर, लेखापरीक्षक, पद पर हुआ है, दोनों युवाओं के चयन से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है । दोनों युवाओं ने सिद्ध किया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प एवं लगन हो तो कम संसाधनों में भी अपना लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दोनों ही युवाओं ने इस सफलता के लिए अत्यंत कठोर परिश्रम किया है।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी दोनों नवयुवकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता संपूर्ण क्षेत्र के युवाओं को अपने अपने लक्ष्य प्राप्त करने में प्रेरणा के रूप में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र फरतोला योगेश जोशी, सदस्य बाराकोट मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, संजय वर्मा,नंदा वल्लभ बगौली, कैलाश चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, नंदा बल्लभ जोशी,नमन जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।

शेयर करे