चंपावत में टैक्सी चालक के होनहार बेटा बना विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) क्षेत्र में खुशी की लहर
संवाददाता चंपावत। कड़ी मेहनत और लगन हो तो कम संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह साबित कर दिखाया है चंपावत जिले के संदीप कुमार ने। बचपन से ही मेधावी संदीप ने पहले ही प्रयास में विदेश मंत्रालय में ASO बन गए हैं।
संदीप कुमार के पिता पुष्कर राम टैक्सी चालक है । संदीप दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ग्राम सिमाड़ के रहने वाले हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय सैंडला सिमाड़ से हुई है ओर उसके बाद उनका चयन जवाहर
नवोदय विद्यालय चंपावत में हुआ । जहां से उन्होंने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान पहले ही प्रयास में उन्होंने ने ASO ( Assistant section officer ministry of external affairs ) विदेश मंत्रालय में अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
पिताजी टैक्सी ड्राइवर हैं माता ग्रहणी हैं। एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं । उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है । संदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रंसवाल, नरेश सिंह ,नाथ सिंह,दीपक सिंह,मोहन सिंह,गोविंद सिंह,कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह, जोत सिंह आदि लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है। सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रंसवाल का कहना है कि यह हमारे गांव व क्षेत्र के लिए बड़े ही हर्ष की बात छोटे से गांव से एक युवा विदेश मंत्रालय में अधिकारी के पद पर चयनित हुआ है ।

More Stories
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद
सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण होनहार गौरव जोशी को डीएम ने घर जाकर किया सम्मानित
बाराकोट के दो होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ जोशी बने टैक्स असिस्टेंट विमल अधिकारी बने ऑडिटर