सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 13 लोगों का चालान
लोहाघाट। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने अभियान चलाकर 13 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश और क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में आठ अक्टूबर को थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने के आरोप में 13 लोगों को थाने लाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया। साथ ही काउंसलिंग कर दोबारा नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में
अभियान में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक कुंदन सिंह बोरा, उपनिरीक्षक सोनिका जोशी, हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, कांस्टेबल विजय रजवार और चालक कांस्टेबल मनोहर परवाल शामिल रहे।

More Stories
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक सीमा पार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर दिया जोर
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने उठाईं पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें, द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे डीएम
बाराकोट में दर्जा मंत्री हुकम सिंह और अनिल डब्बू,सुभाष बगौली ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी