October 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कूण में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Dukan Ad
Dukan Ad


कूण में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

कूण (चंपावत)। विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र कूण स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में ग्रामीणों ने 65 समस्याएं दर्ज कराईं। मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहराना और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्मल माहरा भी मौजूद रहे। कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और राजस्व समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर सेवाएं उपलब्ध कराईं।

सीडीओ अजय सिंह ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

स्वास्थ्य विभाग ने 80, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग ने 52, होम्योपैथिक विभाग ने 42, पशुपालन विभाग ने 45, उद्यान विभाग ने 48 और कृषि विभाग ने 22 लोगों को सेवाएं प्रदान कीं। राजस्व विभाग ने 32 लोगों के प्रमाण पत्र बनाए। अन्य विभागों ने भी पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया।

सहकारिता विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत सरस्वती, उजाला और जैचम स्वयं सहायता समूहों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक वितरित किए। सहायक निबंधक सहकारिता डीएस नपलच्याल ने किसानों और स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी नारायण लाल, एसडीएम लोहाघाट नीतू डागर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#चंपावत #कूण #पाटी #जनजनकीसरकार #जनजनकेद्वार #सेवासंकल्पअभियान #बहुउद्देशीयशिविर #ChampawatLive #Champawat #UttarakhandNews

शेयर करे