October 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

क्षय रोग उन्मूलन के लिए चंपावत में JOSH टीमों का शुभारंभ

Dukan Ad
Dukan Ad

क्षय रोग उन्मूलन के लिए चंपावत में JOSH टीमों का शुभारंभ

चंपावत। क्षय रोग उन्मूलन के लिए जिले में JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्यामनारायण पांडे रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, माई भारत के उपनिदेशक सेलेश भट्ट, एनसीसी के कर्नल एनएन सिंह, वार्ड सदस्य प्रेमा चिलकौटी और नंदन तड़ागी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और MY Bharat Volunteers मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने किया।

अतिथियों और अधिकारियों ने रिबन काटकर JOSH टीमों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान टीबी के लक्षण, समय पर जांच और उपचार तथा निक्षय पोषण योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

JOSH टीमों के माध्यम से युवाओं और स्वयंसेवकों को अभियान से जोड़कर गांव और समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एनसीसी कैडेट्स और MY Bharat Volunteers की सहभागिता से लोगों को टीबी की पहचान, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुरु शरण कौर, एसीएमओ डॉ. आईजी पांडे, सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी, एमओआईसी डॉ. मनजीत सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

शेयर करे