October 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट में दर्जा मंत्री हुकम सिंह और अनिल डब्बू,सुभाष बगौली ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी

Dukan Ad
Dukan Ad

पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाईं गांवों की समस्याएं

बाराकोट। विकासखंड बाराकोट के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन-2026 आयोजित किया गया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याएं उठाने के साथ गांवों के विकास को लेकर सुझाव दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने की। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाकर ही गांवों का समग्र विकास संभव है। संवाद का उद्देश्य गांवों की मूलभूत जरूरतों को समझना, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। नौगांव रेगड़ू की प्रधान सीमा मेहता ने सड़क और पेयजल की समस्या बताई, जबकि सिंगदा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह सामंत ने जंगली जानवरों से हो रही परेशानी से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने भी पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगोली और हुकुम सिंह कुंवर ने जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय पर जोर दिया। वक्ताओं ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, डीपीआरओ महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिप्रभा तिवारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, जेष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता, चंद्रशेखर बगौली सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एबीडीओ जाकिर हुसैन ने किया।

शेयर करे