संवाददाता चंपावत ।
मुंबई के पहाड़ी प्रवासीयो के द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन (Project Beyond Education) के बैनर तले आज चंपावत के जनता हाई स्कूल मुडयानी मे जूनियर औऱ प्राइमरी स्कूल बच्चों के लिए विज्ञान और गणित की सामग्री बाटी गई ।
मुंबई रजिस्टर्ड संस्था के सदस्य पुष्पा बिष्ट, हेमा बिष्ट और रमेश बिष्ट इस दौरान मौजूद रहे । स्कूल के प्रिन्सिपल जी.सी. पंत ने इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए उपस्थित संस्था के सदस्यों के साथ साथ संस्था के संस्थापक कैलाश चंद का आभार जताया और कहां की संस्था इससे पहले भी स्कूल को एंड्रॉयड आधारित टेलीविजन सेट प्रदान किया था।
जिसका उपयोग स्कूल के बच्चों द्वारा सामुहिक रूप से स्कूल के विभिन्न प्रोजेक्ट में बखूबी किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया की संस्था के द्वारा दी सामग्री स्कूल के बच्चों के काफी काम आएगी और बच्चों का उत्साहवर्धन करेगी।
इस कार्यक्रम में जनता स्कूल मुडयानी के प्रबंधक समिति से तारा दत्त पांडे , स्कूल अध्यापक, अध्यापिका और जूनियर स्कूल के बच्चे मौजूद रहे ।
प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन संस्था (Project Beyond Education) के सदस्य श्री रमेश बिष्ट जी ने बताया की यह संस्था श्री कैलाश चंद जी के निर्देशन में मुंबई के कई स्कूलो के अलावा उत्तराखंड के लोहाघाट, बनबसा, पिथौरागढ औऱ नैनीताल के कई स्कूलो के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद कर रही है तथा स्कूलो को कंप्युटर, लाइब्रेरी तथा पठन पाठन की सामग्री आदि उपलब्ध करा रही है l

More Stories
75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि