पूर्णागिरि धाम में 35 हजार से श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए
राम नवमीं पर अखंड धूनी स्थल में हवन और पारायण के बाद कन्या पूजन हुआ
चंपावत/मां पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रामनवमी पर्व के अवसर पर यहां माता के भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि आज राम नवमी के दिन 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। भारी भीड़ के चलते मुख्य मंदिर जाने वाली सीढ़ी से लंबी कतार लगी।
भक्तों को देवी दर्शन के लिए दो घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा।
पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर समिति मेला क्षेत्र में व्यवस्था बना रही है।
वहीं पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में स्थित अखंड धूनी स्थल में हवन और
पारायण के बाद कन्या पूजन हुआ। पंडित कुलदीप कुलेठा और पंडित छवि पांडेय ने पूजा-अर्चना किया। कार्यक्रम में पंडित पूरन चंद्र तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी
पंडित सुरेश तिवारी, पंडित नीरज पांडेय, पंडित नवीन तिवारी, पंडित महेश पांडेय, पंडित पंकज तिवारी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।


More Stories
CBSE हाई स्कूल परीक्षा में यूनिवर्सल इंटर कॉलेज की मीनाक्षी जोशी टॉपर ललित दूसरे स्थान पर
96.8 प्रतिशत अंक लाकर मल्लिकार्जुन स्कूल की तनीषा जोशी बनी टॉपर
गुलदार के हमले में 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल