April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चैतोला मेले में चमू देवता के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे जत्थे, उमड़ा आस्था का सैलाब

लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध चमदेवल के चौखाम बाबा चमू देवता मंदिर में तीन दिवसीय चैतोला मुख्य मेले का शुरु हो गया है। मेले का शुभारंभ ढ़ोल नगाड़ों के साथ हुई पूजा अर्चना के साथ हुआ।
चमू देवता मंदिर में भास्कर पांडेय, अनुराग पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। पुरोहित शंकर दत्त पांडेय ,मेला समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया मेले के पहले दिन आधा दर्जन गांवों से चमू देवता का जयकारा लगाते हुए पहुंचे जत्थों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चमू देवता के धामी राहुल सिंह, लाटेश्वर लाटा जोगा सिंह ,भरगडा के तारा सिंह,रुद्र देवता के देव डांगर लक्ष्मण सिंह पुजारी ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार को दोपहर में त्यूरी बरगोली,मड, धौनी शिलिंग,जिंडी,बसकुनी,न्योलटुकरा,जाख,सिरकोट,चौपता गांवों से जत्थे पहुंचे। परंपरा के अनुसार जत्थों ने चमू मंदिर की परिक्रमा की। देर शाम पूजा अर्चना के बाद चमू देवता के खाली डोले को मड़ गांव ले जाया गया। मड गांव में रात्रि जागरण भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शनिवार को डोले को मड़ से रथ में सवार होकर धामी सवार होकर रस्सों के सहारे चमू मंदिर लाया जाएगा। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा चम्पावत जिले के अन्य हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक, भाजपा नेता सतीश पांडेय ने चमू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।इस दौरान राजू धौनी, महेंद्र प्रताप ,रामू धौनी, मानसिंह ,मदन कलौनी,खीमराज धौनी ,युगल धौनी, कृष्ण सिंह धौनी, विशाल धौनी ,नरसिंह धौनी, हीरा सिंह मौजूद रहे।
चेतौला मेले का मुख्य आकर्षण आज मड़ गांव से
आने वाला चमू देवता का डोला होगा। इससे पूर्व एक दर्जन गांवों के जत्थे आकर्षक परिधानों व ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा करेंगे जत्थों में सैंकड़ों लोग शामिल होंगे। क्षेत्रवासी इन दिनों खान पान में पूरी शुद्धता बरत कर पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। देश के विभिन्न प्रांतों एवं विदेश में रह रहे यहां के लोग मेले में शिरकत होने के लिए पहुंच गए हैं। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस,एसएसबी के जवान तैनात किए गए है।
पुरोहित शंकर दत्त पांडे ने बताया चौपता गांव निवासी लंदन से कल्याण सिंह धौनी, मडगांव के कमल सिंह, ओमान से गणेश पुजारी,डकला गांव निवासी हाल निवासी दिल्ली कर्नल मदन नाथ गोस्वामी चैतोला मेले में दर्शन के लिए सपरिवार पहुंचे हुए हैं।

शेयर करे