April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला,मुकदाम निरस्त करने की मांग

मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला
-ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होने को बताया उत्पीड़न
-डीएम और एसपी
को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
चम्पावत, संवाददाता। जिला मुख्यालय में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर एक पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया है। मीडिया कर्मियों ने इस मामले में पत्रकार की शिकायत करने वाले खटीमा के भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा का पुतला दहन किया। मीडिया कर्मियों ने मोटर स्टेशन में नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया और उसके बाद डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर पत्रकार उत्पीड़न पर रोष जताया। मीडिया कर्मियों के विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन किया गया।
मीडिया कर्मियों का कहना था कि खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा ने वर्तमान में चल रहे रसोई गैस संकट को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिग की। जिसको लेकर भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर देकर पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। जिस पर खटीमा पुलिस की ओर से बिना जांच पड़ताल के ही पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र पर कुठाराघात बताते हुए तत्काल मुकदाम निरस्त किए जाने की मांग उठाई। पुतला दहन और ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पंकज पाठक, विपिन जोशी, राहुल महर, सूरी पंत, सतीश जोशी आदि के अलावा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, सूरज पुजारी, दीपक जोशी, गोविंद सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करे