September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ चम्पावत में कांग्रेस का मौन उपवास

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। धर्मनगरी प्रयागराज में ज्योर्तिमठ पिंड के जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को न्याय के देवता गोलू देवता मंदिर में मौन उपवास रखा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे सनातनी मूल्यों और धार्मिक परंपराओं पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य संतों के साथ इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार न केवल शर्मनाक है, बल्कि सरकार की संत समाज के प्रति असंवेदनशीलता को उजागर करता है।
उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो और संतों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। मौन उपवास में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य जी के सम्मान में भगवा पटका बांधकर अपना आक्रोश जाहिर किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि संत समाज का अपमान किसी भी सभ्य समाज के लिए असहनीय है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता संजय सिंह, राजगिरी,निर्मल तड़ागी, नरेश जोशी, नाथ सिंह बोरा, दीपक रैंशवाल, योगेश बोरा,विजय सिंह,
राजेंद्र पांडे, पवन जोशी, जीवन सिंह बिष्ट,मनीष महर, दीपक, अंशु करन,विमल पांडे,संदीप रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करे