September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रैघाड़ी में गुलदार का कहर, गौशाला में घुसकर 6 बकरियां मार डालीं

Dukan Ad
Dukan Ad

रैघाड़ी में गुलदार का कहर, गौशाला में घुसकर 6 बकरियां मार डालीं
ग्रामीण दहशतजनक, वन विभाग ने मुआयना कर जांच शुरू कीसंवाद सहयोगी
लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के रैघाड़ी गांव में गुलदार का आतंक जारी है। शुक्रवार देर रात गुलदार ने बहादुर सिंह रावत की गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और छह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। एक बकरी घायल हो गई।प्रकाश राय, पुष्कर दत्त, धन सिंह, दीवान सिंह आदि ग्रामीवासियों ने बताया कि गुलदार ने तीन बकरियां जंगल की ओर ले लीं, जबकि तीन को गौशाला में ही मारकर छोड़ दिया। क्षेत्र में दहशत फैल गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग के नंदा बल्लभ भट्ट, प्रकाश गिरी, रमेश त्रिवेदी व अमित ने मौके का मुआयना किया।काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि टीम मौके पर भेजी जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
ग्रामीण दहशतजनक, वन विभाग ने मुआयना कर जांच शुरू कीसंवाद सहयोगी
लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के रैघाड़ी गांव में गुलदार का आतंक जारी है। शुक्रवार देर रात गुलदार ने बहादुर सिंह रावत की गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और छह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। एक बकरी घायल हो गई।
प्रकाश राय, पुष्कर दत्त, धन सिंह, दीवान सिंह आदि ग्रामीवासियों ने बताया कि गुलदार ने तीन बकरियां जंगल की ओर ले लीं, जबकि तीन को गौशाला में ही मारकर छोड़ दिया। क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग के नंदा बल्लभ भट्ट, प्रकाश गिरी, रमेश त्रिवेदी व अमित ने मौके का मुआयना किया।
काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि टीम मौके पर भेजी जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

शेयर करे