April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मनरेगा बचाओ अभियान तेज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने श्रमिकों को दिलाया भरोसा मोदी सरकार पर तीखा प्रहार, ‘गारंटी शब्द हटाकर रोजगार अधिकार छीन रही’

मनरेगा बचाओ अभियान तेज, जिलाध्यक्ष ने श्रमिकों को दिलाया भरोसा मोदी सरकार पर तीखा प्रहार, ‘गारंटी शब्द हटाकर रोजगार अधिकार छीन रही’
चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान जोर पकड़ रहा है। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने ग्राम पंचायत डुंगरी फर्त्याल के बुंगा फर्त्याल क्षेत्र में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की।
श्रमिकों को संबोधित करते हुए फर्त्याल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा से ‘गारंटी’ शब्द हटाकर योजना का नाम बदल रही है, जिससे ग्रामीणों का रोजगार अधिकार छीना जा रहा है।
अब काम का आवंटन ठेकेदारों के हवाले कर ग्राम पंचायतों को दरकिनार किया जा रहा है, जो योजना की मूल भावना के विरुद्ध है।
फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस इस बदलाव का पुरजोर विरोध करेगी। योजना को मूल रूप में बहाल न होने तक अभियान जारी रहेगा। मौके पर कैलाश राम, गिरीश राम, अनिल कुमार, श्याम राम, बबलू राम, उमेद राम आदि श्रमिक उपस्थित थे।

शेयर करे