सड़क सुरक्षा माह में ड्राइवर्स डे पर 10 श्रेष्ठ चालकों का सम्मान
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरणा, कोई दुर्घटना रिकॉर्ड नहीं
चम्पावत, 24 जनवरी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ड्राइवर्स डे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।इसमें सड़क सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान वाले 10 श्रेष्ठ चालकों को सम्मानित किया गया।
इन चालकों का अब तक कोई दुर्घटना रिकॉर्ड नहीं है। ये लंबे समय से अनुशासित व सुरक्षित ड्राइविंग से यात्रियों की जान जोखिम में नहीं डाल रहे। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग चालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज व जनजीवन की सुरक्षा से जुड़ी है। ऐसे सम्मान अन्य चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

More Stories
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा
बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू