चम्पावत, 25 जनवरी 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने पहाड़ी ढलान पर बन रहे सात बेंचों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा, “कार्य में गति जरूरी है, लेकिन गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा।” नीचे की ओर कटिंग कार्य की भी जांच की गई, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने अतिरिक्त मिट्टी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में कोई तकनीकी या सुरक्षा समस्या न हो। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने को कहा, जिससे जनता को असुविधा न हो।उपस्थित अधिकारियों को तकनीकी मानकों व सुरक्षा नियमों का पालन करने के सख्त आदेश दिए गए।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वाला सड़क चौड़ीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता-गति पर सख्त निर्देश

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम