कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय परिसर में भारत स्वाभिमान जिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित
चम्पावत, 25 जनवरी 2026: कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय परिसर में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान जिला इकाई चम्पावत की मासिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाभिमान जिला प्रभारी लोकमणि पंत
ने की।
पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा, मुख्यालय के निर्देशों, दान-व्यय पर चर्चा, इस माह के लक्ष्यों तथा जिला पदाधिकारियों की प्रवास रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। राजेंद्र गहतोड़ी ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित जिला एवं तहसील प्रभारियों की बैठक के अनुभव साझा किए। उन्होंने पतंजलि से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी तथा योग कक्षाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। शीतकाल के बाद चम्पावत क्षेत्र में गतिशीलता लाने की आवश्यकता बताई गई।
पंत ने पतंजलि योगपीठ की महत्ता, परम पूज्य गुरुदेव राम देव की कार्यशैली एवं उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से सहयोग शिक्षक बनने का आग्रह किया, ताकि योग कक्षाएं स्वाभाविक रूप से संचालित हों। सदस्यों से योग के क्षेत्र में अधिक लोगों को जोड़ने, स्वयंसेवकों को बढ़ाने, देशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा जिला-तहसील कार्यकारिणी को सक्रिय रखने के सुझाव मांगे गए।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थानांतरित जिला युवा प्रभारी प्रकाश पुनेठा के स्थान पर चन्द्रशेखर फुलेरा को जिला युवा प्रभारी नियुक्त किया जाए। सहप्रभारी के रूप में श्री रोहन पगारिया को अनुमोदित किया गया।
**बैठक में उपस्थित सदस्य:**
– हृदयांश जोशी
– डॉ. भुवनचंद्र जोशी
– चंद्र प्रकाश पुनेठा
– दया कृष्ण जोशी
– अशोक कुमार बिष्ट
– चन्द्रशेखर फुलेरा
– जनार्दन चिलकोटी
– राजेंद्र गहतोड़ी
– रोहन पंगरिया
– सचिन बोहरा
मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार