June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ड्रिंक एंड ड्राइव पर लोहाघाट पुलिस सख्त, चालक गिरफ्तारऑल्टो कार सीज, एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग

ड्रिंक एंड ड्राइव पर लोहाघाट पुलिस सख्त, चालक गिरफ्तार ऑल्टो कार सीज, एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग तेजचम्पावत, 14 जनवरी ।
सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थाना प्रभारियों को वाहन चेकिंग अभियान तेज करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने खेतीखान तिराहे पर चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते एक चालक को गिरफ्तार कर लिया।थाना लोहाघाट पुलिस को मंगलवार को खेतीखान तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान नाथू राम पुत्र हयात राम (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम बेड़ा ओढ़ इजड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। वाहन संख्या UK-03-TA-1584 (ऑल्टो कार) को सीज कर लिया गया।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें चालक पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने की चेतावनी दी है।
ड्रिंक एंड ड्राइव सहित किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस टीम में उ0नि. हेमन्त कठैत (थाना प्रभारी लोहाघाट), उ.नि. कुंदन बोरा, कां. संजय साहनी व का. चंदन सिंह शामिल रहे।

शेयर करे