देवीपुरा बाढ़ क्षेत्र व कूड़ा निस्तारण केंद्र का डीएम ने लिया जायजा
मानसून से पहले तटबंध मजबूत करें, स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनाएँ
चम्पावत, 14 जनवरी ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर के देवीपुरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व बनबसा कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।देवीपुरा में नदी तटबंधों, जल निकासी व जोखिम स्थलों का जायजा लेते हुए सिंचाई विभाग को मानसून पूर्व सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूरा करने को कहा।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बाढ़ तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तटबंध मजबूती व नालों की सफाई पर जोरतटबंधों की मजबूती, नालों की सफाई व जल निकासी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि जनधन हानि रोकी जा सके।
बनबसा में ट्रॉमेल मशीन व कचरा प्रबंधन की समीक्षा कर नगर पंचायत को साफ-सफाई अभियान नियमित व व्यवस्थित बनाने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ व सुरक्षित नगर स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जरूरी है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश नेगी, अधिशासी अधिकारी दीपक बुदलाकोटी सहित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता