वर्षभर चला नशे के खिलाफ अभियान, 140 तस्कर दबोचे
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में चम्पावत पुलिस ने वर्ष 2025 में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले में कुल 140 आरोपितों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। इस दौरान 90 प्रकरणों में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।
एक वर्ष में 17.70 करोड़ की बरामदगी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक कुल 17 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। इनमें 26.682 किलोग्राम चरस, 2.263 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन, 5.789 किलोग्राम एमडीएमए, 986 ग्राम अफीम और 83 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।
गैंगस्टर ऐक्ट और एनडीपीएस के तहत कार्रवाई
नशा तस्करी में लिप्त आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। गैंगस्टर ऐक्ट के अंतर्गत दो मामले दर्ज कर छह आरोपितों को जेल भेजा गया। वहीं, पीआईटी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत तीन आरोपितों पर कार्रवाई हुई।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। भविष्य में भी इस तरह की कड़ी कार्यवाही जारी रखकर जनपद को नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार