June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सीडीओ के औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित, दिए कार्रवाई के निर्देश

विकास भवन में कार्यप्रणाली की समीक्षा, अनुपस्थित कार्मिकों पर सीडीओ सख्त
औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित, दिए कार्रवाई के निर्देशचंपावत, 07 जनवरी ।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और कार्मिकों की उपस्थिति की स्थिति परखते हुए अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी कार्यालय में दो, पंचायती राज कार्यालय में एक, ग्रामीण निर्माण विभाग में एक तथा उद्यान विभाग में एक कार्मिक अनुपस्थित पाया गया।
इस पर सीडीओ डॉ. खाती ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि यदि उत्तर संतोषजनक नहीं मिला तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।सीडीओ डॉ. खाती ने विकास भवन में आए आगंतुकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में टूर रजिस्टर बनाए रखने और उसका नियमित संधारण करने के निर्देश दिए।
जिससे भ्रमण और अनुपस्थिति से संबंधित विवरण पारदर्शी रूप से दर्ज हो सके।निरीक्षण के दौरान ड्राइवरों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान न होने की समस्या पर भी उन्होंने संज्ञान लिया।
इस पर जिला विकास अधिकारी को शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, आर. एस. सामंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे