सूरज प्रहरी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री, देहरादून पहुंचकर लिया शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने सूरज प्रहरी को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद सूरज प्रहरी ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, वरिष्ठ नेता पुष्कर काला सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन के हित में मार्गदर्शन लिया।
इस अवसर पर सूरज प्रहरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने चंपावत जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके स्नेह और आशीर्वाद के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश समान विकास के पथ पर अग्रसर है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम से दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।सूरज ने कहा कि धामी सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों का विकास तेजी से हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे ताकि भाजपा प्रदेश में पुनः विजय पताका फहरा सके।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल