September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर बोलेरो वाहन खाई में गिरा 5 लोग घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

SDM रोड पर बोलेरो गिरी, पांच घायल
नानकमत्ता से रमक जा रहे थे सभी — एंबुलेंस से पहुंचाया गया टनकपुर अस्पताल
चंपावत (ब्यूरो)। सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर बुड़म सुकमी के पास रविवार दोपहर एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से टनकपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे नानकमत्ता से रमक जा रही बोलेरो (संख्या अज्ञात) बुड़म सुकमी के पास अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में मोहन चंद्र भट्ट (42) पुत्र केशव दत्त, प्रेम बल्लभ जोशी (65) पुत्र डुंगर देव, प्रियांशु (13) पुत्र मोहन चंद्र, चंद्र बल्लभ जोशी (74) पुत्र खिमानंद और देवकी देवी (68) पत्नी चंद्र बल्लभ जोशी — सभी निवासी ग्राम रमक — घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही टांण ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी ने तत्काल 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया। सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टनकपुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क पर कई मोड़ संकरे और खतरनाक हैं, जहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

शेयर करे