अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल, कांग्रेस का पुतला फूंका
चंपावत। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला।
कांग्रेस पर तीखे प्रहार
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेस तुच्छ व निष्कृष्ट राजनीति कर रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मामले से पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही है।
प्रमुख नेता शामिल
प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, गौरव पांडे, सुनीता मुरारी, सरोज चंद, विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, पुष्पा जोशी, किरन खर्कवाल, रुक्मणी उनियाल, किरन पंगरिया, कैलाश अधिकारी, आनंद अधिकारी, नंदन तड़ागी, हरीश जोशी, प्रकाश बोहरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अंकिता भंडारी की 2022 में ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में हत्या के बाद यह मामला सुर्खियों में रहा, जहां हाल ही में नए ऑडियो और वीआईपी एंगल से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

More Stories
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट