April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस और पत्रकार एकादश के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला पुलिस ने पत्रकार एकादश को 67 रनों से हराया

नशा मुक्त जीवन और खेल भावना का संदेश देने को पुलिस–मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच
चम्पावत।
नशा मुक्त जीवन, साइबर जागरूकता और खेल भावना का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन चम्पावत में पुलिस एवं जनपद के मीडिया कर्मियों के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पुलिस एकादश कप्तान अजय गणपति अधीक्षक अजय गणपति पत्रकार एकादश से कप्तान गिरीश सिंह बिष्ट रहे।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने उत्साह, अनुशासन तथा खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। चम्पावत पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहली पारी में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने 20 ओवर में 147 रन बनाए, इस तरह चम्पावत पुलिस टीम ने यह मैच 67 रनों से अपने नाम किया।
पत्रकार एकादश की टीम से राहुल महर ने सबसे अधिक 39 रन पार्टी में 26 रन बनाए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए राहुल महर पुलिस टीम के कौशल उप्रेती को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति है ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल आपसी सौहार्द और समन्वय को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में नशा मुक्त जीवन, साइबर सुरक्षा और खेल के प्रति जागरूकता का संदेश भी देते हैं।पुलिस प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा ताकि पुलिस एवं जनता के बीच पारस्परिक विश्वास और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

शेयर करे