टनकपुर पुलिस ने चंपावत के युवक को 4.85 ग्राम स्मैक सहित दबोचा
चम्पावत पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारीटनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जाए विशेष अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त प्रभात जोशी (31 वर्ष), पुत्र रामदत्त जोशी, निवासी छतार कुलाईठी, जनपद चम्पावत को 4.85 ग्राम अवैध स्मैक सहित पकड़ा।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा र्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी टीमउपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायतहे0 कानि0 91 कमल कुमारहे0 कानि0 140 प्रकाश सिंह

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे