लोहाघाट पुलिस ने 12 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को गुरुग्राम से दबोचा
चम्पावत। जिला पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 लाख रुपये की नौकरी के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान थाना लोहाघाट क्षेत्र निवासी वादी हिमांशु भट्ट की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ व्यक्तियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 12 लाख रुपये की ठगी की है।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी