April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

अमोड़ी में लगा बहुद्देशीय जनसेवा शिविर, 760 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित

अमोड़ी में लगा बहुद्देशीय जनसेवा शिविर, 760 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत अधिकारियों ने मौके पर सुनी शिकायतें, दिए समाधान के निर्देश
चंपावत।
राज्य सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शनिवार को न्याय पंचायत स्वाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, अमोड़ी में बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने व्यापक स्तर पर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का सीधे लाभ पहुंचाया।शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और त्वरित लाभ सुनिश्चित करना रहा। पूरे दिन चले इस शिविर में 764 से अधिक नागरिकों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ उठाया।

सेवाओं का ब्यौरा
कृषि विभाग ने 62, ग्राम्य विकास विभाग ने 33, पंचायती राज विभाग ने 5, उद्यान विभाग ने 15, समाज कल्याण विभाग ने 4, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 9, खाद्य पूर्ति विभाग ने 17, श्रम विभाग ने 19, स्वास्थ्य विभाग ने 158, आयुष विभाग ने 114, होम्योपैथी विभाग ने 118, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग ने 66 तथा सहकारिता विभाग ने 26 पात्र लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं।
इसके अलावा 48 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए। और 30 से अधिक आधार संशोधन एवं यूसीसी पंजीकरण से संबंधित प्रकरणों पर भी तुरंत कार्यवाही की गई।

अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर
शिविर में पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य ने नागरिकों की 99 शिकायतें और मांगें सुनीं, जिनमें से 67 मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, सुंदर बोहरा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे