नशा तस्करों पर चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
एसपी अजय गणपति के जीरो टॉलरेंस अभियान से तस्करों में मचा हड़कंप
चंपावत, 27 दिसम्बर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान को साकार करते हुए चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पाटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 1.5 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पाटी प्रभारी ओम प्रकाश एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
शुक्रवार दोपहर करीब 3:50 बजे टीम ने वालिग क्षेत्र के भैटी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नंदन सिंह पड़ियार (55), निवासी गंगास, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को चरस के साथ पकड़ लिया।
एसपी गणपति ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस मिशन मोड में काम कर रही है। नशा तस्करों और समाज को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों की “जगह सिर्फ जेल में” ही रहेगी।अब तक की कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी 2025
से अब तक चंपावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के 90 मुकदमे दर्ज कर 143 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 17.74 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए।
अब तक की बरामदगी में –चरस: 26.682 किलोग्रामस्मैक/हेरोइन: 2263.4 ग्रामएमडीएमए: 5.789 किलोग्रामअफीम: 986 ग्रामनशीले इंजेक्शन: 83 अददइसके अलावा गैंगस्टर एक्ट, PIT NDPS एक्ट और NDPS की अन्य धाराओं के अंतर्गत तस्करों के विरुद्ध कई कार्रवाई की गई है।

More Stories
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच