June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

धूरा में लगा बहुद्देशीय जनसेवा शिविर, 725 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

धूरा में लगा बहुद्देशीय जनसेवा शिविर, 725 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत हुआ आयोजन, मौके पर ही सुलझाए गए ज्यादातर प्रकरण
चंपावत, 27 दिसम्बर ।
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत शनिवार को न्याय पंचायत बमनजौल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धूरा में बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।शिविर का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और योजनाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान 725 से अधिक नागरिकों ने विभिन्न विभागीय सेवाओं और योजनाओं का फायदा उठाया।विभागवार आंकड़ों के अनुसार, राजस्व विभाग ने 58, कृषि विभाग ने 62, ग्राम्य विकास विभाग ने 45, पंचायती राज विभाग ने 14, उद्यान विभाग ने 30, समाज कल्याण विभाग ने 115, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 19, खाद्य पूर्ति विभाग ने 11, श्रम विभाग ने 46, स्वास्थ्य विभाग ने 30, आयुष विभाग ने 123, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग ने 32, पेयजल विभाग ने 3 तथा बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों ने 3 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।शिविर में 143 से अधिक प्रमाणपत्र जारी किए गए एवं अनेक आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए।
आधार संशोधन और यूसीसी पंजीकरण से जुड़े 25 से अधिक प्रकरणों पर कार्यवाही की गई।उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी ने बताया कि प्राप्त कुल 128 शिकायतों में से 123 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को तय समयसीमा में निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।शिविर में पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आयुष उपचार, चिकित्सा जांच, कृषि परामर्श, पशु स्वास्थ्य परीक्षण, बीज और उर्वरक वितरण जैसी सेवाएं दी गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण और रक्त जांच भी की गई।
एसबीआई आर-सेटी द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी दी गई, जबकि सहकारिता विभाग ने ऋण योजनाओं की रूपरेखा साझा की।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रकाश बृजवाल, तहसीलदार जगदीश नेगी, सुन्दर सिंह बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करे