July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत टीम ने मारी बाज़ी, सांसदीय फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चंपावत टीम ने मारी बाज़ी, सांसदीय फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन
सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
चंपावत, 27 दिसम्बर ।
अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के तहत हुई सांसदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जिला टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चंपावत ने मुनस्यारी को 5–1 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सचिव पर्यटन एवं ग्राम्य विकास, उत्तराखंड श धीरज सिंह गर्ब्याल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और खेल संस्कृति को सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत टीम ने पिथौरागढ़ को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में मनीष ढेक ने दो गोल दागे, जबकि नैतिक करायत, अजय ढेक और गौरव फर्त्याल ने एक-एक गोल कर टीम को विजेता बनाया।
दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के उम्दा खेल की जमकर प्रशंसा की।पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नैतिक करायत को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया। टीम के कोच नितेश ढेक के कुशल मार्गदर्शन और सूझबूझ भरी रणनीति से खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

शेयर करे