September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आपदा प्रभावितों को राहत की सौगात चंपावत जिले के 16 भवन स्वामियों को मिलेगी 48 लाख की सहायता राशि

Dukan Ad
Dukan Ad

आपदा प्रभावितों को राहत की सौगात
चंपावत जिले के 16 भवन स्वामियों को मिलेगी 48 लाख की सहायता राशि
चंपावत, 27 दिसंबर। राज्य सरकार ने मानसून अवधि 2025–26 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित चंपावत जिले के निवासियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आपदा प्रभावित 16 भवन स्वामियों को 48 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।
जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त 2025 के बाद जनपद क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए भवनों के स्वामियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति भवन तीन लाख रुपये की दर से सहायता दी जाएगी।
यह राशि शीघ्र ही संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे वे अपने मकानों का पुनर्निर्माण कर सकें और सामान्य जीवन में लौट सकें।
जिला प्रशासन के विस्तृत सर्वेक्षण और स्थलीय सत्यापन के बाद यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे राज्य सरकार ने त्वरित स्वीकृति प्रदान की है।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रभावित परिवारों से अपील की कि वे सहायता प्राप्ति हेतु आवश्यक दस्तावेज समय पर संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

शेयर करे