तीसरे गुलदार की पकड़ में वन विभाग को सफलता
ओखलंज क्षेत्र में पिंजरे में फंसा गुलदार, लोगों ने ली राहत की सांस
चंपावत। जिले में वन विभाग को तीसरे गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली है। बीते दिनों धरगड़ा क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद विभाग ने विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाकर जाल बिछाया था।
वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार प्रभावित ओखलंज क्षेत्र में लगाया गया पिंजरा शुक्रवार देर रात कारगर साबित हुआ, जब एक गुलदार उसमें जा फंसा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को कब्जे में लेकर छिड़ा लीसा डिपो पहुंचा दिया गया, जहां से उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया गुलदार धरगड़ा का वही आदमखोर है या कोई और। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से गुलदार को शीघ्र ही रेस्क्यू सेंटर स्थानांतरित किया जा रहा है।वन विभाग की टीम में रेंजर राजेश कुमार जोशी, वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, वन बीट अधिकारी राजेंद्र भट्ट, दीवान सिंह आदि शामिल रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा ने कहा कि क्षेत्र में अब भी कई गुलदारों की सक्रियता बनी हुई है, इसलिए पिंजरे को वहीं बनाए रखना जरूरी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अभी भी क्षेत्र में कई गुलाब देखे जा रहे हैं वन विभाग में लगातार बड़ा ही होगी और पिंजरे लगाने होंगे।
तीसरे गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को मिली सफलता ओखलंज क्षेत्र में पिंजरे में फंसा गुलदार, लोगों ने ली राहत की सांस

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की