April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लधोनधुरा के शिव मंदिर में शिव-पार्वती की भव्य मूर्ति स्थापित, निकली शोभायात्रा ….क्षेत्र के युवाओं का रहा विशेष सहयोग

लधोनधुरा के शिव मंदिर में शिव-पार्वती की भव्य मूर्ति स्थापित, निकली शोभायात्रा।

….क्षेत्र के युवाओं का रहा विशेष सहयोग

चम्पावत । लधोनधुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य मूर्ति की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।मूर्ति स्थापना के पहले प्राण-प्रतिष्ठा और शोभायात्रा निकाली गई, जो ग्राम पचनई से शुरू होकर मुख्य मार्ग से गुजरी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच भक्तगण नाचते-गाते हुए शामिल हुए।आचार्य श्री शेखर जोशी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति का भी आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम के गणमान्य व्यक्ति एवं पूर्व सरपंच सहित कई श्रद्धालुओं ने यजमान बनकर आहुतियां दीं।मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर का माहौल अत्यंत भक्तिमय हो गया। भक्तजन इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की युगल मूर्ति से मंदिर की सुंदरता और आध्यात्मिकता में वृद्धि होने का आभार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरे आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पचनई के
रघुवर सिंह, अध्यक्ष युवा संगठन एवं कल्याण समिति,
युवा जगदीश सिंह, सूरज सिंह, सुंदर सिंह, सचिन सिंह, राजू सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य युवाओं ने विशेष सहयोग किया। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान शिव-पार्वती से प्रार्थना की।

शेयर करे