April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे उत्तराखंड, चंपावत में भाजपा ने की तैयारी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे उत्तराखंड, चंपावत में भाजपा ने की तैयारी बैठक

चंपावत। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ नवंबर को देहरादून आगमन को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी क्रम में भाजपा चंपावत कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, सभासद प्रेमा चिल्कोटी सहित ग्रामीण जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

जिला अध्यक्ष सामंत ने कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के स्थापना दिवस पर यहां पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति की राह पर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

शेयर करे