June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत : राज्यपाल रीठा साहिब में राज्यपाल ने टेक मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता के लिए आज भी प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

रीठा साहिब में राज्यपाल ने टेक मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

चंपावत, 5 नवंबर ।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) बुधवार को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब पहुंचे।

उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेक कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।रीठा साहिब पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पुलिस बल की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।राज्यपाल ने गुरु दरबार में मत्था टेकने के बाद अरदास सुनी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती के इस पावन पर्व पर रीठा साहिब की पवित्र धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य और प्रेरणादायक क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह भूमि दिव्यता और आत्मिक शांति से परिपूर्ण है, जहाँ आने पर मन को अलौकिक शांति का अनुभव होता है।राज्यपाल ने कहा कि यह तीर्थस्थल न केवल सिख समाज, बल्कि समूची मानवता के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र है। गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों से मानवता, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को आलोकित कर रहा है।

उनके “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” के सिद्धांत में सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और सहयोग का संदेश निहित है।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सिख धर्म के कई पवित्र तीर्थस्थलों से सुसज्जित है, जिनमें रीठा साहिब विशेष स्थान रखता है।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं न केवल सिख समुदाय बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से प्रेम, सहिष्णुता, समरसता और भाईचारे का संदेश मिलता है।अरदास और दर्शन के बाद राज्यपाल ने गुरुद्वारे परिसर में आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित संगत से संवाद किया और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में बाबा श्याम सिंह (प्रबंधक), जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अजीत पाल सिंह, हरबिन्दर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, दिलबाग सिंह बग्गा, मन्दीप सिंह, रणजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शेयर करे