शारदा नदी में स्नान करते वक्त एक युवक डूबा
वूम के निकट कांकड़ घाट में कर रहा था अपने साथियों के साथ स्नान
जल पुलिस और एसडीआरएफ युवक के तलाश में जुटी
टनकपुर ।
शारदा नदी में स्नान करते वक्त एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना पर एसडीआरएफ और जल पुलिस युवक की ढूंढ खोज में जुटी है।
जानकारी के अनुसार भूड़ा विक्रमपुर थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत निवासी 23 वर्षीय राहुल पुत्र हरिशंकर अपने साथियों के साथ वूम काकड़ घाट के निकट शारदा नदी में स्नान कर रहा था, स्नान करते वक्त शारदा नदी के तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर वूम चौकी पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस श्रद्धालु की ढूंढ खोज में जुटी है। प्रभारी कोतवाल वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर ने बताया कि स्नान के दौरान युवक वूम के निकट शारदा नदी में डूबा है, एसडीआरएफ जल पुलिस और स्थानीय पुलिस शारदा नदी में उसकी ढूंढ खोज में जुटी है।

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की