July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिलाधिकारी ने किया रात्रि निरीक्षण, स्वाला क्षेत्र में मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने किया रात्रि निरीक्षण, स्वाला क्षेत्र में मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश

टनकपुर

(चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने और मार्ग सुधार कार्य की गति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात्रि में निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग सुधार और चौड़ीकरण कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग और समुचित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त करने पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग को समतल किया जाए और साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बरसात या पानी जमाव की स्थिति में मार्ग पर कोई समस्या न उत्पन्न हो।निरीक्षण के समय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्य की प्रगति पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

शेयर करे