राज्य स्थापना दिवस पर पेंशनर्स जागरूकता शिविर आयोजित
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बांटे पौधे, किया महिला पेंशनर्स को सम्मानित
चम्पावत।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में पेंशनर्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने की।कार्यक्रम का संचालन लेखाकार अनिल कुमार ने किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी तथा वरिष्ठतम पेंशनर्स को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सहायक लेखाकार मुकेश कुमार ने उपस्थित पेंशनर्स को ऑनलाइन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया, SGHS योजनाओं, आयकर से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री ने साइबर ठगी के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। पेंशनर शंकर दत्त पाण्डेय ने भी अपने साथ हुई ठगी की घटना साझा की। वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पौधे उपहार में दिए और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी पेंशनर्स को भी पौधे वितरित किए गए।राज्य आंदोलनकारी पेंशनर राजेन्द्र गढ़कोटी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कोषागार विभाग का आभार जताया।
कार्यक्रम में नारायण दत्त जोशी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, इंद सिंह बोहरा, लक्ष्मी दत्त सुतेही, बंशीधर फुलारा, भैरव दत्त बिष्ट सहित लगभग 55 पेंशनर्स एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर कोषाधिकारी मयंक सक्सेना, सहायक कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, सहायक लेखाकार पूजा राय, नितिन जोशी, राजीव सिंह देव और मजहर हुसैन भी उपस्थित रहे।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार