September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर एमटीबी इको राइड का आयोजन पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल, युवाओं में दिखा उत्साह

Dukan Ad
Dukan Ad

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर एमटीबी इको राइड का आयोजन
पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल, युवाओं में दिखा उत्साह

चंपावत । उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एमटीबी इको राइड (माउंटेन बाइकिंग रैली) का आयोजन किया गया।

रैली में स्थानीय युवाओं के साथ 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।रैली की शुरुआत जिला पर्यटन कार्यालय परिसर से हुई, जो जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, टी गार्डन, जीआईसी मार्ग और मुख्य बाजार से होते हुए पुनः पर्यटन कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन रियल एडवेंचर संस्था ने किया।रैली के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी दिनेश डीगारी, नगर सभासद रोहित बिष्ट, आयोजन दल के विनोद गहतोड़ी, रजत जोशी, सुनील जोशी, रियल एडवेंचर संस्था के संस्थापक आशीष जोशी सहित आनंद, हेमंत तोपाल, खीमानंद जोशी, मोहित कुमार और योगेश सिंह बिष्ट मौजूद रहे।जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस,           आत्मविश्वास और फिटनेस की भावना को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय पर्यटन को नई गति और पहचान देते हैं। उन्होंने कहा कि इको राइड जैसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति भी जनजागरण का कार्य करते हैं।

शेयर करे