मंत्री रेखा आर्या ने किया ‘उत्तराखण्ड गौरव गान’ का लोकार्पण
देवभूमि की संस्कृति, शौर्य और लोक परंपरा को समर्पित गीत ने सबका मन जीता
चम्पावत। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य चम्पावत पुस्तक मेले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड के रचनाकार कुलदीप उप्रेती द्वारा रचित प्रेरणादायी गीत ‘उत्तराखण्ड गौरव गान’ का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान जब गीत की पंक्तियाँ गूँज उठीं, तो पूरा पंडाल गर्व और उत्साह से भर गया। यह गीत उत्तराखण्ड की पर्वतीय भव्यता, लोकसंस्कृति, भाईचारे और आस्था का जीवंत चित्र प्रस्तुत करता है, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
गीत के रचयिता कुलदीप उप्रेती, जो वर्तमान में जिला पंचायत राज कार्यालय पिथौरागढ़ में लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि यह रचना उनके हृदय की गहराइयों से निकली भावनाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि इस गीत का उद्देश्य उत्तराखण्डवासियों में अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व और आत्मगौरव की भावना को जागृत करना है।लगभग छह मिनट की अवधि वाले इस गीत में संगीत और स्वर श्रीयांश मणि ने दिए हैं, जबकि प्रोड्यूसर प्रतिभा उप्रेती हैं।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।
कुलदीप उप्रेती ने कहा:
“यह गीत मेरे दिल की गहराइयों से निकली भावना है। मेरा उद्देश्य है कि हर उत्तराखण्डवासी अपने प्रदेश की महानता, संस्कृति और शौर्य पर गर्व महसूस करे और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए।”

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की