राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती @25 के अवसर पर चम्पावत में योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
चंपावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (@25) के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लोहाघाट में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाईं ने राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के गायन और नशामुक्ति की शपथ के साथ किया। इसके बाद योग अनुदेशकों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाकर स्वस्थ प्रतियोगिता का माहौल बनाया गया।
मुख्य योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कठिन और कलात्मक योगासन प्रस्तुत किए। होली विस्डम स्कूल, मानेश्वर की त्रिशा कन्याल ने प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट की शगुन देउपा ने द्वितीय तथा जी०जी०आई०सी०, लोहाघाट की भावना राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में होली विस्डम स्कूल, जी०आई०सी० लोहाघाट, डी०ए०वी० स्कूल लोहाघाट, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गुरूकुलम् अकेडमी एवं मल्लिकार्जुन स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार, सह नोडल अधिकारी डॉ. अजय श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेबा मलिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कु. उमा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक बाल कुमार, फार्मेसी अधिकारी भारती मखनवाल, समस्त योग अनुदेशक, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की