राज्य स्थापना दिवस पर आज होगा जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी
चम्पावत।
राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में चम्पावत में रविवार 9 नवंबर को जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन पशुपालन विभाग, जनपद चम्पावत द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय, चम्पावत के तत्वावधान में ग्राम बाजारीकोट के खूंटी में किया जा रहा है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले में श्रेष्ठ नस्ल के पशुओं को प्रोत्साहित करना और पशुपालकों के उत्साह को बढ़ाना है।
उन्होंने जिले के सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने उन्नत पशुधन के साथ प्रदर्शनी में भाग लें।वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीना हरिश्चंद्र ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियों—दुधारू गाय, भैंस, बकरी और बछिया—में चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी से श्रेष्ठ पशुओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें से एक को ‘चैंपियन पशु’ घोषित कर जिले के सर्वश्रेष्ठ पशुधन के रूप में सम्मानित किया जाएगा।विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी पशुपालकों और उनके पशुओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पशुपालन को प्रोत्साहित करें और अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी