September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गुलदार के हमले से ग्रामीण बाल-बाल बचे, साथी ने खींचकर बचाई जान

Dukan Ad
Dukan Ad

गुलदार के हमले से ग्रामीण बाल-बाल बचे, साथी ने खींचकर बचाई जान

नौलिया (चम्पावत)। खरही जिला पंचायत के अंतर्गत दूरस्थ नौलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम गुलदार ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि साथी की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। गुलदार ने घटना स्थल के पास चार बकरियों को भी मार डाला।गांव निवासी जगत सिंह चिलवाल पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह चिलवाल शाम के समय अपने घर के पास (करीब 50 मीटर की दूरी पर) मौजूद थे। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राम सिंह चिलवाल ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के पांव पकड़कर खींच लिया। इससे जगत सिंह की जान बच सकी।जगत सिंह के सिर पर लगी टोपी और जाकेट ने गंभीर चोट लगने से उन्हें बचा लिया। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल देवीधुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार किया गया। पूर्व जिला पंचायत भोला बोहरा ने विभाग से शीघ्र पीड़ित को मुआवजा देने की मांगा।

सूचना पर भिगराड़ा वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के निर्देश में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने पीड़ित को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवागमन के दौरान अकेले जंगल की ओर न जाएं।

शेयर करे