चंपावत डेयरी विकास विभाग ने शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे स्कूली बच्चों को दी डेयरी से संबंधित जानकारी
चंपावत । राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर चंपावत दुग्ध संघ डेयरी विकास विभाग में शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे वीर शिबा के छात्र-छात्राओं को डेयरी से संबंधित जानकारी प्रदान की।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ प्रबंधक जी. एस. राना ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को डेयरी के उत्पाद पैकेजिंग और आंचल दूध उत्पाद के विषय में विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की। दुग्ध संघ प्रबंधक राना ने आंचल दूध के विषय में बताया कि जहां अन्य कंपनियां दूध में और दूध से बने उत्पाद पर मिथाइल अल्कोहल की मिलावट करती हैं वही आंचल दूध और उसके उत्पाद पूरे मानको का पालन करते हुए शुद्धता का विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दूध पीने से होने वाले फायदे के विषय में भी विस्तृत रूप से बताया। छात्र-छात्राओं ने दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी हसिल कीर्य। कार्यक्रम में एडी सुनील अधिकारी, हिमांशु, सुरेंद्र सिंह तड़ागी, प्रधानाचार्य रवि पटवा स्कूल के शिक्षक दुग्ध संघ और डेयरी विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे