June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रजत जयंती वर्ष पर चंपावत में 7 से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय वृहद् पुस्तक मेला

रजत जयंती वर्ष पर चंपावत में 7 से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय वृहद् पुस्तक मेला

चंपावत
उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जनपद चंपावत में ज्ञान, साहित्य और सृजनशीलता के प्रसार हेतु तीन दिवसीय वृहद् पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि इस पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT), साहित्य अकादमी, राजपाल प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन और किताब घर प्रकाशन जैसी देश की प्रतिष्ठित संस्थाएँ एवं प्रसिद्ध प्रकाशक भाग ले रहे हैं।मेले का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक किया जाएगा। विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजन को जनपद के विभिन्न स्थलों पर क्रमवार रूप से संपन्न कराया जाएगा।
7 नवंबर को लोहाघाट एवं बाराकोट, 8 नवंबर को पाटी तथा 9 नवंबर को चंपावत के गौरल चौड़ मैदान में इसका भव्य समापन होगा।मुख्य शिक्षा अधिकारी बिष्ट ने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह पुस्तक मेला विद्यार्थियों में पठन संस्कृति, साहित्यिक चेतना और ज्ञानार्जन की भावना को प्रोत्साहन देने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध होगा। उन्होंने जनपद के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस साहित्यिक पर्व में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें और पुस्तकों के माध्यम से अपने ज्ञान के क्षितिज को विस्तृत करें।

शेयर करे