सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप
चम्पावत। सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा, जिन्हें नरेंद्र उत्तराखंडी के नाम से भी जाना जाता है, पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाँस बसवाड़ी निवासी छत्तर सिंह पुत्र महा सिंह ने थाना पाटी में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुडाकोट (टेट्रो) वाटर सप्लाई स्कीम के अंतर्गत विकास खंड पाटी में कार्य कराने के लिए ठेकेदार हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी पुत्र लीलाधर शर्मा निवासी ग्राम वैजगांव, थाना पाटी द्वारा अनुबंध किया गया था।शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अनुबंध के अनुसार कार्य पूरा किया, लेकिन इसके बाद भी उसे निर्धारित भुगतान नहीं दिया गया। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और जब उसने पैसा मांगने की कोशिश की, तो उसके साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की गई तथा डराया-धमकाया गया।थाना पाटी पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 31/2025 धारा 318(4), 351(2)(3), 352 बीएनएस के तहत हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी कर रहे हैं।
सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी पर धोखाधड़ी का आरोप मुकदमा दर्ज

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला