टनकपुर। टनकपुर से लगे एक गांव से 24 अक्टूबर को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बरामद कर लिया है।
इस मामले में किशोरी को भगाने वाला नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और दोनों आरोपी की बहन के घर सीतापुर में रह रहे थे। आज (30 अक्टूबर) दोनों को टनकपुर लाकर मेडिकल कराया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
किशोरी को भी कोर्ट में पेश कर परिजनों के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को किशोरी अपने निवास स्थान से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी नाबालिग को इंटरनेट मीडिया के सहारे ट्रेस कर यूपी के सीतापुर से बरामद किया।
आरोपी युवक 16 वर्षीय है और वह लखीमपुर खीरी से बाइक द्वारा 24 अक्टूबर को टनकपुर पहुंचा था, जहां से उसने नाबालिग को साथ लेकर चला गया था।इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत सूचना दें ताकि ऐसे मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार