September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

“चंपावत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ से जागा एकता का संदेश”

Dukan Ad
Dukan Ad

“चंपावत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ से जागा एकता का संदेश”

चम्पावत।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जनपद चम्पावत में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस स्टेशन चम्पावत से आरंभ होकर पुलिस लाइन तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ, जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू की और स्वयं भी नागरिकों, स्कूली बच्चों, पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ दौड़ में शामिल हुए।दौड़ के बाद जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए समर्पित रहा है। उनकी 150वीं जयंती पर यह संदेश मिलता है कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और राष्ट्रीय सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सरदार पटेल की प्रेरणा से जनसहयोग के साथ शांति और एकता बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और भारतीय रियासतों को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने सभी उपस्थितों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। जिले के अन्य कार्यालयों, तहसीलों और विकासखंडों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।इस आयोजन में माननीय दर्जाधारी मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा कार्यकर्ता शंकर दत्त पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, हिमेश कलखुड़िया, गौरव पांडे सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, उप जिलाधिकारी चम्पावत अनुराग आर्या, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करे